Punjab Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। मुंबई की जीत के हीरो रहे तिलक ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस पारी के दौरान तिलक ने 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा। मुंबई की पारी में 16वां ओवर करने आए युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर तिलक ने लॉन्ग-ऑन एरिया में 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी।
इसके साथ ही आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तिलक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए। उनसे पहले टिम डेविड और डेविड मिलर ने इस सीजन में 106 मीटर का छक्का जड़ा है।
मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तिलक दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मैच में 33.60 की औसत से 336 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन रहा है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की इस सीजन यह लगातार पांचवीं हार है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा निकले क्रम में अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट, कोर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट हासिल किया।