Top-5 Players With Most Wickets In Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Advertisement

5. स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर हैं। उन्होंने 37 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 33 विकेट लेने का कारनामा किया है। वो ICC के इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 35 मैचों में 37.55 की औसत से 1,014 रन बनाए हैं।

Advertisement

4. एलिसे पेरी (Ellyse Perry): ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिसे पेरी इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 35 साल की एलिसे पेरी 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 40 विकेट ले चुकी है। इसके अलावा उनके नाम 27.94 की औसत से 503 रन भी दर्ज हैं। वो वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी भी हैं।

3. आन्या श्रबसोल (Anya Shrubsole): इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की महान तेज गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल हैं। उन्होंने साल 2010 से लेकर साल 2020 तक आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैच खेले और 41 विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टी20 इंटरनेशनल में पूरे 102 विकेट झटके हैं। 
 
2. शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail):
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे विकेट लेने वाली महान खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल हैं, जिन्होंने आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना इंटरनेशनल रिटायरमेंट वापस लिया और एक बार फिर अपने देश के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हुई। उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 32 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं।

1. मेगन शट (Megan Schutt): ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की तूफानी तेज गेंदबाज़ मेगन शट के नाम दर्ज है, जो कि इस टूर्नामेंट में 48 विकेट (29 मैचों) अपने नाम रखती है। खास बात तो ये है कि मेगन शट साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में दो विकेट चटकाते ही, इस टूर्नामेंट में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा वो तीन विकेट लेते ही, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास (मेंस और वुमेंस) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ भी बनेगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है, जिन्होंने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 43 मैचों में 50 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार