रायपुर, 7 नवंबर (CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच के तीसरे दिन सोमवार को एकतरफा मुकाबले में बड़ौदा को पारी और 44 रनों से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के इस मैच में तमिलनाडु ने पहली पार में 337 रन बनाकर बड़ौदा पर 244 रनों की बढ़त ले ली थी। बड़ौदा अपनी दूसरी पारी में महज 200 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार और टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
Advertisement

इस जीत के साथ ही तमिलनाडु ने बोनस अंक भी हासिल कर लिया है। यह उसकी इस सत्र में दूसरी जीत है। तमिलनाडु के इस जीत के बाद कुल 17 अंक हो गए हैं।

अपने दूसरे दिन (रविवार) 44 रनों पर बिना कोई विकेट के नुकसान से आगे खेलने उतरी बड़ौदा की टीम को धिरेन मिस्त्री (17) के रूप में पहला झटका लगा। वह कृष्णामूर्ति विग्नेश की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

मिस्त्री के बाद उनके जोड़ीदार केदार देवधार (49) भी कृष्णामूर्ति का शिकार बने। पहली पारी की तरह इस पारी में भी बड़ौदा का मध्यक्रम और निचला क्रम पूरी तरह से ढह गया।

बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा विराट कोहली

अपना पहला मैच खेल रहे सोएब तई (नाबाद 69) ने निचले क्रम में जरूर संघर्ष किया लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण वह मैच नहीं बचा सके। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 60 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए।

Advertisement

बड़ौदा की टीम चायकाल से पहले ही पवेलियन लौट गई। उसने अपनी दूसरी पारी में कुल 67.5 ओवर ही खेले।

PHOTOS: मिलिए क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ से

तमिलनाडु की तरफ से ऑशिक श्रीनिवास ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। कृष्णामूर्ति को तीन विकेट मिले। वहीं लक्ष्मीनारायण विग्नेश ने दो विकेट लिए जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

इससे पहले बड़ौदा अपनी पहली पारी में सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी थी। तमिलनाडु ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते उसे 93 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार