15 फरवरी, (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में वनडे सीरीज का छठा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास 5 दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की बराबरी का मौका

Advertisement

कोहली एंड कंपनी सेंचुरियन में खेला जाने वाला छठा और आखिरी वनडे मैच जीत जाती है तो सीरीज 5-1 से उसके नाम हो जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में कोई विरोधी टीम एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में पांच मैच हराएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2002-03 में ये कारनामा किया था। 

कुलदीप वर्ल्ड रिकॉर्ड से 3 कदम दूर

कुलदीप यादव अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले छठे वनडे में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट इतिहास में एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन  जाएंगे। अब तक के 5 मैचों में कुलदीप ने 16 विकेट हासिल किए हैं। इस समय ये रिकॉर्ड अमित मिश्रा और जवागल श्रीनाथ के नाम है, जिन्होंने 18 विकेट लिए है। श्रीनाथ ने साल 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 वनडे मैच की सीरीज में और मिश्रा ने साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में 18 विकेट चटकाए थे। 

 
Advertisement

धोनी पूरे करेंगे 400 शिकार

अगर एमएस धोनी इस मैच में 3 कैच पकड़ लेते हैं या फिर स्टंपिंग कर लेते हैं तो वह भारत के लिए बतौर विकेटकीपर अपने 400 शिकार पूरे कर लेंगे। बता दें धोनी ने तीन कैच और तीन स्टम्पिंग एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए की है।

धोनी बन सकते हैं 10 हजारी

Advertisement

एमएस धोनी अगर 33 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 10000 हजार रन पूरे कर लेंगे। धोनी यह कारनामा करने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 10 हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। वह श्रीलंका के कुमार संगाकारा के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। 

रहाणे के 3000 रन

Advertisement

टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंजिक्या रहाणे अगर इस मैच में 80 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में उनके 3000 रन पूरे हो जाएंगे। रहाणे यह कारनामा करने वाले भारत के 20वें और दुनिया के 148वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

(सौरभ शर्मा/CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार