2 अक्टूबर। विजय हजारे ट्रॉफी में बेंगलोर में खेले गए रेलवे के खिलाफ मैच में पंजाब के तरफ से खेलते हुए महान युवराज सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर दिया है।

Advertisement

युवी ने केवल 121 गेंद पर 96 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पंजाब की टीम को 50 ओवर में 6 विकेट पर 284 रन बनानें में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

युवराज सिंह ने अपनी पारी में 5 दमदार छक्के जमाए और 6 चौके जमाए। युवराज सिंह ने पंजाब के गुरकिरत सिंह मान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 144 रन की पार्टनरशिप की जिसके कारण ही पंजाब की टीम 284 रन बना पाने में सफल रही।

गौरतलब है कि विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए पिछले 4 पारियों में युवी कोई अर्धशतक तक नहीं बना पाए थे लेकिन रेलवे के खिलाफ मैच में युवी ने अपना पुराना अंदाज दिखकर जबरदस्त पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार