25 अप्रैल, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए अब तक साल 2016 धमाकेदार रहा है। रविवार को आईपीएल में गुजरात लायंस के खिलाफ हुए मुकाबले में विराट कोहली ने अपने T20 करियर का पहला शतक लगाया। इस शतक के चलते इस साल उन आंकड़े बेहतरीन हो गए हैं। कोहली ने इस साल अब तक खेली 17 पारियों में 10 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 992 रन बनाए।

विराट ने यह रन 110.22 की बेहतरीन एवरेज से बनाई हैं। कई खिलाड़ी इस स्ट्राइक रेट से रन नही बना पाते और वह इस एवरेज से बना रहे हैं। एवरेज की बात की जाए वह इस समय T20 क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट ब्रैडमैन ने में 99.96 के एवरेज से रन बनाए जबकि विराट ने इस साल T20 में 110.22 के एवरेज से यह कमाल किया है। हालांकि विराट का T20 के सभी मैचों में 40 का है। गौरतलब है कि विराट कोहली T20 इंटरनेशनल रैकिंग में टॉप पर काबिज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार