24 फरवरी, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली एक विदेशी दौरे पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन (तीनों फॉर्मेट को मिलाकर) बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में खेली गई कुल 14 पारियों में 871 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट सीरीज की 6 पारियों मे 286 रन, वनडे सीरीज की 6 पारियों में 558 रन और टी20 सीरीज की 2 पारियों में वह सिर्फ 27 रन बनाए।

Advertisement

 

बता दें रनमशीन कोहली चोट के कारण तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए, वरना यह आंकड़े औऱ बेहतर हो सकते थे। 

इससे पहले बतौर कप्तान एक विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ के नाम था। स्मिथ ने साल 2003 में इंग्लैंड दौरे पर 13 पारियों में 803 रन बना पाए थे। हालांकि यह सिर्फ टेस्ट और वनडे सीरीज में ही बने थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार