साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलावर (26 दिसंबर) से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर आई है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। कोहली रविवार (24 दिसंबर) सुबह वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पहुंचे।

Advertisement

खबरों के अनुसार कोहली 19 दिसंबर को अपनी वाइफ और बेटी से मिलने लंदन गए थे। जिसके चलते वह भारतीय टीम का इंट्रा-स्कावड मैच नहीं खेल पाए। लेकिन अब वो लौट आए हैं। कोहली रविवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए। 

Advertisement

बता दें कि कोहली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने टेस्ट सीरीज से पहले बोर्ड के आराम मांगा था। 

गौरतलब है कि कोहली का इस साल टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने सात टेस्ट में 55.70 की औसत से 557 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने 7 टेस्ट मैच में 51.35 की औसत से 719 रन बनाए हैं। अपने करियर में कोहली ने जो 29 टेस्ट शतक जड़े हैं उनमें से दो साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर आए हैं।

Also Read: Live Score

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में यह दो टेस्ट मैच की सीरीज भारतीय टीम के लिए बहुत अहम है। 66.67 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पहले स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार