5 जून। इन दिनों विराट कोहली क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर खुब मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि गर्दन में लगी चोट के कारण विराट कोहली काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं।

Advertisement

ऐसे में अब विराट कोहली जून के आखिरी माह में आय़रलैंड के खिलाफ टी- 20 मैच में मैदान पर अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

इससे पहले कोहली ने इस खाली वक्त को परिवार के साथ बिताना सही समझा । मसलन विराट कोहली ने अपने परिवार के साथ घूमते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

इस फोटो में विराट कोहली अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं फैन्स इस फोटो पर कई तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

एक शख्स ने तो मजाक में ही कॉमेंट कर दिया कि अनुष्का भाभी कहां हैं। आपको बता दें कि इस वक्त कोहली की खूबसूरत अभिनेत्री वाइफ फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गई हुई हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार