1 दिसंबर। भारत के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने कमाल का परफॉर्मेंस कर पहली पारी में 544 रन बनाकर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज हैरी नील्सन ने शानदार शतक जमाकर भारतीय गेंदबाजों की काफी पिटाई की। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि आरून हार्डी ने भी 86 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई इलेवन के आखिरी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने से काफी देर तक रोके रखा।

Advertisement

इसके साथ - साथ भारतीय गेंदबाज खासकर मोहम्मद शमी ने 3 विकेट अश्विन ने 2 विकेट और बाकी के गेंदबाजों ने एक - एक विकेट अपने खाते में डालने में सफल रहे।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी गेंदबाजी कर एक विकेट चटकाने में सफल रहे। कोहली ने 7 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट चटकाने में सफल रहे। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई इलेवन टीम के शतकवीर बल्लेबाज हैरी नील्सन को उमेश यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

हैरी नील्सन का विकेट लेने पर कोहली काफी खुश हुए और किसी गेंदबाज के माफिक जश्न मनाकर हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।

वहीं भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में शानदार शुरूआत की है और भारत के मुरली विजय अर्धशतक के करीब हैं तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने अर्धशतक जड़कर अपने फॉर्म में आने की सूचना फैन्स को दे दी है। स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल इस समय 66 रन पर खेल रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो शतक जमाकर ही मानेंगे। केएल राहुल ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से भारत के लिए ओपनर की समस्या को एक हद तक खत्म कर दिया है। अपनी पारी में केएल राहुल ने अब तक ये खबर लिखे जाने तक 8 चौके और एक छक्के जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार