16 नवंबर। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है। उससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने एक खास ऐलान कर दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने माना है कि विराट कोहली उनके और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के एक खास सपने को पूरा कर सकने का दम रखते हैं।

Advertisement

सहवाग ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि उनका और सचिन तेंदुलकर का ऑस्ट्रेलिया में जाकर सीरीज जीतने का सपना है जो इस बार शायद कोहली एंड कंपनी साकार कर सकती है।

Advertisement

पूर्व विस्फोटक ने कहा कि भारतीय टीम के पास इस समय बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर टेस्ट में मात दे सकते हैं।  किंग्स XI पंजाब से युवराज सिंह समेत इन 11 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के ना होने से भारतीय टीम को फायदा मिलेगा और ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर आसानी के साथ पटखनी देने में सफल रह सकती है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार