WPL Points Table 2026: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने गुरुवार (22 जनवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स(UP Warriorz)  को 45 रन से हरा दिया दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए जीत की नायिका रहीं सोफी डिवाइन, जिन्होंने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है। छह मैच में गुजरात की तीसरी जीत है औऱ टीम पॉंइंट्स टेबल में पाचंवें से सीधे दूसरे नंबर पर आ गई है। गुजरात के 6 पॉइंट्स हो गए हैं। 

वहीं यूपी की छह मैच में चौथी हार है औऱ टीम 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस औऱ दिल्ली कैपिटल्स के भी 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन रनरेट बेहतर है।  पांच मैच में पांच जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टॉप पर बनी हुई है। 

 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप यूपी वॉरियर्स की फीबी लिचफील्ड के पास हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 243 रन बनाए हैं। उनके ठीक पीछे मुंबई की हरमनप्रीत कौर हैं, जिनके बल्ले से 6 पारी में 240 रन आए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप सोफी डिवाइन के सिर सजी है, जिन्होंने 6 मैच में 11 विकेट लिए हैं। आरसीबी की नादिन डी क्लर्क, मुंबई की अमेलिया केर औऱ दिल्ली की नंदिनी शर्मा ने 10-10 विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार