क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज हुए। जब भी दोनों  टीमों के बीच मैच होता है तो ये बल्लेबाज आकर्षण का केन्द्र होते हैं।

Advertisement

आज हम बात करेंगे दोनों ही टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर  

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में कुल 11 शतक जमाएं हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 241 रन रहा है।

 

Advertisement

सुनील गावस्कर

"लिटिल मास्टर" सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 पारियों में कुल 8 शतक जमाएं हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 172 रनों का रहा।

 

Advertisement

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 51 पारियों में कुल 8 शतक लगाएं हैं। भारत के खिलाफ पोंटिंग का उच्चतम स्कोर 257 रनों का रहा है।

 

Advertisement

स्टीव स्मिथ

वर्तमान में टेस्ट मैचों के शानदार बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 20 पारियों में कुल 7 शतक जमाएं हैं। स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट में उच्चतन स्कोर 192 रनों का है।

 

Advertisement

माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ अपने करियर में कुल 40 पारियां खेली जिसमें उन्होंने 7 शतक जमाए। इस दौरान क्लार्क ने भारत के खिलाफ नाबाद 329 रनों की पारी भी खेली है जो उनका उच्चतम स्कोर है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार