Sprinter Amoj Jacob: पेरिस ओलम्पिक का टिकट पाने वाली भारत की चार गुना 400 मीटर पुरुष रिले टीम के सदस्य अमोज जैकब ने इसका श्रेय बहमास में एक महीने के लम्बे ठहराव को दिया है।

Advertisement

मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और जैकब की भारतीय चौकड़ी 3:03.23 का समय लेकर बहमास के नसाउ में विश्व रिले चैंपियनशिप के ओलंपिक क्वालिफाइंग राउंड दो में अमेरिकी टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही।

Advertisement

जमैका के जैसन डॉसन द्वारा प्रशिक्षित और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित टीम माहौल से अभ्यस्त होने के लिए प्रतियोगिता से एक महीने पहले बहमास पहुंच गयी थी।

रिले का आखिरी चरण दौड़ने वाले जैकब ने साई मीडिया सेे पेरिस के लिए क्वालीफाई करने के बारे में और पिछले वर्ष विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टीम के जादुई प्रदर्शन के बारे में खुलकर बातचीत की जब टीम दो बार तीन मिनट से कम का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रही।

जैकब ने कहा,"बहमास के माहौल से अभ्यस्त होना उपयोगी था। टाइम जोन का अंतर हमारे लिए चीजें मुश्किल कर देता। यह अच्छा था कि हम एक महीने पहले बहमास पहुंच गए। हम दो सप्ताह पहले ही प्रतियोगिता के लिए तैयार हो गए थे। हम मुकाबले में उतरे और हमने क्वालीफाई कर लिया।''

उन्होंने कहा,'' मेरे शरीर ने मौसम की परिस्थितियों और समय के अंतर से अभ्यस्त होने में लगभग एक सप्ताह का समय लिया। मैं दोपहर में सो रहा था और समय अंतर के कारण रात में नींद नहीं आती थी। पूरी टीम को यह परेशानी थी लेकिन अच्छा रहा कि हम एक महीने पहले बहमास पहुंच गए। हालांकि एक ही बीच को रोज देखना कुछ बोरिंग हो रहा था। ''

Advertisement

जैकब ने कहा,''हमारा मुख्य लक्ष्य पेरिस के लिए क्वालीफाई करना था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि राजेश रमेश को ओलंपिक क्वालिफाइंग राउंड एक में हैमस्ट्रिंग चोट लग गयी, वरना टीम आसानी से तीन मिनट से कम का समय निकाल लेती। इसके बावजूद हमने ओलंपिक की टिकट हासिल की जो ज्यादा प्रेरणादायक है।

राजेश रमेश की चोट के बाद अरोकिया राजीव ने टीम में उनकी जगह ली लेकिन यह परिवर्तन मुश्किल नहीं रहा क्योंकि अरोकिया राजीव टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।

जैकब ने कहा, "यह आसान था क्योंकि हम एक साथ अभ्यास कर रहे थे और हमने विभिन्न संयोजनों के साथ बैटन एक्सचेंज का प्रशिक्षण लिया था। एकमात्र चिंता यह सुनिश्चित करना था कि कोई और चोटिल न हो। वास्तव में, यह 100 मीटर रिले से भी आसान था जहां बेहतर समन्वय की आवश्यकता होती है। इसलिए, यह हमारे लिए एक आसान बदलाव था क्योंकि राजीव लंबे समय से हमारे साथ थे, वह हमारे वरिष्ठ थे, इसलिए उन्हें पता था कि क्या उम्मीद करनी है और क्या नहीं।''

Advertisement

26 वर्षीय एथलीट ने कहा कि पिछले साल बुडापेस्ट में तीन मिनट से भी कम समय के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद टीम काफी दबाव में थी।

"अब ऐसा कोई दबाव नहीं था, लेकिन विश्व चैंपियनशिप फाइनल और एशियाई खेलों के दौरान यह अत्यधिक दबाव था। हम जानते थे कि हमारी हीट में अमेरिका था और वे ज्यादातर 3 मिनट से कम समय लेते हैं। इसलिए, हमारी योजना उनके करीब रहने की थी ताकि न केवल हमारा समय बेहतर हो बल्कि हमें पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने में भी मदद मिले।''

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार