Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 41: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-09 10:17:38
  • LAST UPDATED : Thu 09, 2023 10:18 0thIST

न्यूजीलैंड औऱ श्रीलंका के बीच गुरुवार (9 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर… Read More

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल के लिए दावेदारी की मजबूत

न्यूजीलैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के 10 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी बहुत मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 46.4 ओर में 171 रन बनाए, इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। अगर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को पछाड़कर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को 287 रन के विशाल अंतर से हराना होगा, तभी रनरेट में आगे निकल पाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करती है तो 284 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल करनी होगी। 

Advertisement

रचिन रविंद्र भी लौटे पवेलियन, न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

रचिन रविंद्र भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में हुए आउट। 34 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए औऱ महीश तीक्षणा की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को आसान सा कैच थमा बैठे। न्यूजीलैंड 88-2

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे 45 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे 42 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड 86-1

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने मिलकर न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरूआत, 10 ओवर के बाद 73-0

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने मिलकर न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरूआत, 10 ओवर के बाद 73-0

Advertisement

रचिन रविंद्र ने रचा इतिहास, वनडे वर्ल्ड कप में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रचिन रविंद्र ने 25 साल से कम की उम्र में एक वर्ल्ड कप में और डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 25 साल से कम की उम्र में सचिन ने 1996 वर्ल्ड कप में 523 रन बनाए थे। वहीं 2019 में जॉनी बेयरस्टो ने अपना डेब्यू वर्ल्ड कप खेलते हुए  532 रन बनाए थे। 

CWC 2023: 50 ओवर भी नहीं टिक सकी श्रीलंका की टीम, न्यूजीलैंड को मिला 172 रनों का लक्ष्य 

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 41वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच गुरुवार (9 नवंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका की टीम 46.3 ओवर में 171 रन बनाकर पूरी तरह सिमट चुकी है।

श्रीलंका के लिए कुसल पेरेरा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं सका जिस वजह से उनकी टीम 171 रन ही बना पाई। पेरेरा के अलावा थीक्षाना ने टीम के लिए 38 रन जोड़े। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट चटकाए। वहीं फर्ग्यूसन, सेंटनर, और रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके। टिम साउदी ने एक विकेट चटकाया।

CWC 2023: श्रीलंका को लगा एक और झटका, दुष्मंथा चमीरा हुए आउट

रचिन रविंद्र ने दुष्मंथा चमीरा को आउट किया है। वो 20 गेंदों पर 01 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 129/9 हो चुका है।

Advertisement

CWC 2023: श्रीलंका को लगा आठवां झटका, चामिका करुणारत्ने हुए आउट

लॉकी फर्ग्यूसन ने चामिका करुणारत्ने को आउट किया है। वो 17 गेंदों पर 06 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 113/8 हो चुका है।

CWC 2023: श्रीलंका को लगा सातवां झटका, धनंजय डी सिल्वा भी लौटे पवेलियन

मिचेल सेंटनर ने धनंजय डी सिल्वा को आउट किया है। वो 24 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 105/7 हो चुका है।

CWC 2023: श्रीलंका को लगा छठा झटका, एंजेलो मैथ्यूज भी लौटे पवेलियन

मिचेल सेंटनर ने मैथ्यूज को आउट किया है। वो 27 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 104/6 हो चुका है।

Advertisement

CWC 2023: 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन

श्रीलंका की आधी टीम आउट हो चुकी है। 15 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन हो गया है। मैदान पर मैथ्यूज और डी सिल्वा की जोड़ी बनी हुई है।

ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने

ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान कुसल मेंडिस को आउट कर आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। बोल्ड की वनडे वर्ल्ड कप में यह 50वीं विकेट है और उन्होंने 28वे मैच में यह कारनामा किया है। बोल्ट वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले औऱ दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, पथुम निसांका 2 रन बनाकर आउट

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, पथुम निसांका 2 रन बनाकर बने टिम साउदी का शिकार। श्रीलंका 3-1

Advertisement

World Cup 2023 : श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है, ईश सोढ़ी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिला है। वहीं श्रीलंकाई टीम में कसुन रजिथा की जगह चमिका करुणारत्ने आए हैं। 

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (डब्ल्यू), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड-श्रीलंका मुकाबले में बारिश हुई तो क्या होगा?

न्यूजीलैंड औऱ श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पहली पारी के दौरान बारिश होने की करीब 70 प्रतिशत संभावना है। अगर यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीम को एक-एक प़ॉइंट मिलेगा। अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड के 9 पॉइंट्स होंगे औऱ उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। ऐसे में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा, दोनों के फिलहाल 8-8 प़ॉइंट्स हैं और एक-एक मैच बचा है। 

World Cup 2023 : दिलशान मदुशंका इतिहास रचने से 3 विकेट दूर, तोड़ देंगे चमिंडा वास और मुरलीधरन का रिकॉर्ड

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। मदुशंका ने इश वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो श्रीलंका के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड चमिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन के नाम है। वास ने 2003 वर्ल्ड कप में और मुरलीधरन ने 2007 वर्ल्ड कप में 23-23 विकेट लिए थे। 

Advertisement
Load More

न्यूजीलैंड औऱ श्रीलंका के बीच गुरुवार (9 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में हर हाल में जीत जरूरी है, वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी श्रीलंका की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालीफीकेशन पर हैं। 

Tags

RELATED ARTICLES