Amerlia Kerr Record: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन अमेलिया केर (Amerlia Kerr) ने बुधवार, 25 फरवरी को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क ग्राउंड में जिम्बाब्वे (NZ-W vs ZIM-W 1st T20) के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 51 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय (Amerlia Kerr Century) पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने सुजी बेट्स (Suzie Bates) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 साल की अमेलिया केर को हाल ही में ही न्यूजीलैंड की ऑल फॉर्मेट कैप्टन के तौर पर चुना गया है और उन्होंने ये जिम्मेदारी संभालते ही अपने पहले ही मुकाबले में शतक ठोकने का कारनामा कर दिया। खास बात ये है कि उन्होंने ये शतक लगभग 198 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके बनाया और इस दौरान 19 करारे चौके भी ठोके।
इसी के साथ अब अमेलिया केर महिला टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने अपनी सीनियर और टीम की पूर्व कैप्टन सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया जिन्होंने साल 2018 में 55 बॉल पर T20I शतक ठोका था।