IND vs NZ: पंत-बुमराह वेलिंग्टन टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, मैकुलम का रिकॉर्ड खतरे में (Rishabh Pant and Jasprit Bumrah)
India vs New Zealand 1st Test Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (19) नवंबर को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरूआत सुबह 3.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कई खास रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड खतरे में
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 52 मैच में 102 छक्के जड़े हैं। अगर वह 6 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़िय़ों की लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे, जिनके नाम 101 मैच में 107 छक्के दर्ज हैं।