अदिति अशोक संयुक्त दूसरे स्थान पर , भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर (लीड)
एशियन गेम्स में भारत की टॉप गोल्फर अदिति अशोक ने अपने शानदार खेल से पदक की उम्मीद बढ़ा दी है। शुक्रवार को वेस्ट लेक इंटरनेशनल कोर्स पर समाप्त हुए दूसरे दौर के बाद अदिति छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर

.jpg)
एशियन गेम्स में भारत की टॉप गोल्फर अदिति अशोक ने अपने शानदार खेल से पदक की उम्मीद बढ़ा दी है। शुक्रवार को वेस्ट लेक इंटरनेशनल कोर्स पर समाप्त हुए दूसरे दौर के बाद अदिति छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
पुरुष वर्ग में अत्यधिक गर्मी से प्रभावित अनिर्बान लाहिड़ी (65-67) अपने नौवें स्थान पर कायम हैं, जबकि शुभंकर शर्मा (68-65) संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं। एसएसपी चौरसिया (67-72) खलिन जोशी (70-69) के साथ 29वें स्थान पर हैं। भारत की पुरुष टीम स्टैंडिंग में छठे स्थान पर हैं।
Trending
कोरिया पहले स्थान पर काबिज है जबकि हांगकांग और जापान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अदिति ने 11-अंडर 133 के कुल स्कोर के साथ चीन की यिन रुओनिंग के साथ दूसरा स्थान साझा किया। थाईलैंड की युबोल अर्पिचया एक स्ट्रोक से अदिति और चीनी खिलाड़ी से आगे हैं।
अदिति ने पहले और दूसरे होल पर लगातार बर्डी के साथ शुरुआत की और फिर पार-4 पांचवें होल में शानदार ईगल लगाया। चार बार की लेडीज़ यूरोपियन टूर (एलईटी) विजेता ने होल 16 पर बोगी करने से पहले 11वें और 15वें होल में बर्डी लगाई। 25 वर्षीय अदिति, जो 2020 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही, ने फिर बर्डी के साथ सुधार किया। लिन ज़ियू और लियू यू की चीनी जोड़ी ने क्रमशः 67 और 68 राउंड के साथ एकल चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
एक अन्य भारतीय प्रणवी शरथ उर्स चार अन्य के साथ पांच अंडर 139 के कुल स्कोर के साथ चार अंडर 68 का कार्ड जमा करने के बाद सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गईं। टीनएज सनसनी अवनि प्रशांत ने 69 का कार्ड खेलकर छह स्थान की छलांग लगाई और तीन अंडर 141 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गईं।
Also Read: Live Score
महिला टीम प्रतियोगिता में, भारत 16-अंडर 272 के समग्र स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर था। चीन की टीम कल की संयुक्त बढ़त में सुधार करते हुए 21-अंडर 267 पर लीड कर रही है। थाईलैंड ने 20-अंडर 268 का समग्र स्कोर के चीन पर दबाव बनाए रखा। रिपोर्ट दर्ज होने तक पुरुषों की टीम में अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया और खलिन जोशी शामिल थे, जिन्होंने अभी अपना राउंड पूरा नहीं किया था।
Logan Cup
New Zealand tour of Bangladesh - Test
-
Ambati Rayudu को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में टारगेट करेगी चेन्नई सुपर किंग्स Sat, 09 Dec 2023 04:22 PM
-
भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत संतोषजनक था: पैट कमिंस Sat, 09 Dec 2023 04:22 PM
-
टीम इंडिया के 5 स्टार क्रिकेटर, जिनका 2027 World Cup में खेलना होगा मुश्किल Sat, 09 Dec 2023 04:22 PM