WI-W vs AU-W 1st T20: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया? यहां देखें Match Prediction और मुकाबले से जुड़ी स (WI-W vs AU-W 1st T20 Match Prediction)
West Indies Women vs Australia Women 1st T20 Match Prediction: वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 20 मार्च को अर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 04:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ब्रिस्बेन के मैदान पर 191 रनों का लक्ष्य डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 47 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए ताहलिया मैकग्राथ ने 34 गेंदों पर 65 रन ठोके थे, वहीं एलिस पेरी ने 30 गेंदों पर 40 रन और एशले गार्डनर और डार्सी ब्राउन ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
WI-W vs AU-W 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी