ICC से बात करने के बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई निर्णय लिया जाएगा: अमीनुल हक (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का फैसला उसके गले की फांस बनते जा रहा है। खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि बीसीबी पर कोई भी फैसला लेने से पहले वह आईसीसी से सलाह लेंगे।
बांग्लादेश के खेल मंत्री ने कहा है कि वह इस बात की जांच के लिए एक दूसरी कमेटी बनाने का भी प्लान बना रहे हैं कि बांग्लादेश इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा क्यों नहीं ले सका।
बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने 11 मार्च को बीसीबी चुनावों में गड़बड़ियों, हेरफेर और पावर के गलत इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। खेल मंत्री ने कहा था कि जांच कमेटी यह भी तय करेगी कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी में कमी क्यों आई और भविष्य में गलती न दोहराई जाए। बीसीबी ने सरकार की इस कार्रवाई को दखलअंदाजी बताया था।