20 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार की कहानियां हर किसी के जुबां पर चढ़ा रहता है। सभी को उम्मीद है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी दुल्हनियां बहुत जल्द बना लेगें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कभी भी दोनों को अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो एक दूसरे के साथ समय बिताने पहुंच जाते हैं।
इसके अलावा विराट कोहली और अनुष्का एक दूसरे के साथ बिजनेस भी करने की सोच रहे हैं। गौरतलब है कि मुंबई के बर्ली में विराट कोहली ने एक बेहद ही बेशकिमती घर खरीदा था जहां वो अक्सर अपने प्यार अनुष्का से मिलने मुंबई जाते हैं तो वहीं रहते हैं। खबर ये भी थी कि कोहली ने ये खबर अनुष्का शर्मा के लिए ही खरीदा है।
ऐसे में अब एक और बड़ी खबर दोनों के लेकर आई है कि कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ बिजनेस करने की शुरूआत करने वाले हैं। खबरों की माने तो दोनों ने मिलकर रियल एस्टेट में पैसा लगाया है। दोनों मिलकर एक नया रेस्तरां दिल्ली में खोलना चाह रहे हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका