दूसरा वनडे: ग्वांजुरा का चौका, वेस्टइंडीज को 4 विकेट से मात देकर जिम्बाब्वे की सीरीज में बराबरी (दूसरा वनडे: ग्वांजुरा का चौका, वेस्टइंडीज को 4 विकेट से मात देकर जिम्बाब्वे की सीरीज में बराबरी)
जिम्बाब्वे की महिला टीम ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज पर 4 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम 39.3 ओवरों में सिर्फ 139 रन पर सिमट गई। इस टीम को 9 के स्कोर पर रियालियाना ग्रिमंड (4) के रूप में पहला झटका लग गया था।
इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज ने स्टेफनी टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 47 रन की सझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद वेस्टइंडीज निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही।