बांग्लादेश में चल रही अराजकता के बीच प्रदर्शनकारियों ने कई क्रिकेटर्स को भी निशाना बनाया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नरैल स्थित घर में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के सांसद मुर्तजा पर बांग्लादेश में कथित "नरसंहार और छात्रों की सामूहिक गिरफ्तारी" पर उनकी चुप्पी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया।
इस समय सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि उनके घर में तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है।सरकारी नौकरियों में कोटा योजना को लेकर छात्र इतने हिंसक हो गए कि उनके विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें अपनी ज़ान बचाने के लिए भारत की शरण लेनी पड़ी।
बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने पुष्टि की कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है, ऐसी खबरें हैं कि वो अपनी बहन के साथ देश छोड़कर चली गई हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि सेना बांग्लादेश को चलाने के लिए अंतरिम सरकार बनाने में मदद करेगी। हसीना शरण लेने के लिए भारत पहुंचीं और उम्मीद है कि शरण के लिए बातचीत करने के बाद वह यूरोप के लिए उड़ान भरेंगी। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को तहस-नहस कर दिया और संपत्ति में तोड़फोड़ भी की।
Not Liton Das it's Mashrafe Mortaza's house on fire. pic.twitter.com/fjqXvDE3KG
— Sports with naveen (@Sportswithnvn) August 6, 2024