Dubai: Asia Cup 2025 : India vs Sri Lanka (Image Source: IANS)
Asia Cup: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं।
श्रीलंकाई टीम में कामिल मिसारा के स्थान पर चरित असलंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची न्यूजीलैंड की टीम में आए हैं।
सुपर-8 के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड की टीम 1 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम का पाकिस्तान के साथ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया।