शेर्लोट एडवर्ड्स, इंग्लैंड महिला क्रिकेट ()
2 अगस्त, लंदन (CRICKETNMORE)> इंग्लैंड की महिला क्रिकेट शेर्लोट एडवर्ड्स क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से जल्द ही संन्यास लेने वाली हैं। हालांकि शेर्लोट एडवर्ड्स ने इस बात की घोषणा तो नहीं की है लेकिन शेर्लोट एडवर्ड्स ने कहा है कि महिला सुपर लीग ट्रॉफी 2017 में वो आखिरी बार खेल रही हैं।
ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS
आपको बता दें कि साल 2016 में शेर्लोट एडवर्ड्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने टी- 20 क्रिकेट और महिला सुपर लीग में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई थी। इसके अलावा शेर्लोट एडवर्ड्स महिला बिग बैश 2016 में भी एडिलेड स्ट्राइकर की टीम के लिए खेलना जारी रखा था।