IND vs SL Test Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ अगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई थी, जब श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी। उस सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।
हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारतीय टेस्ट टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, वहीं रविचंद्रन अश्विन भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इसके अलावा भी पांच ऐसे और खिलाड़ी हैं, जो 2022 की टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन अब टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल नहीं हैं।