Who is Saransh Jain? पिता ने कैंसर की बात छिपाई, भाई ने छोड़ा क्रिकेट का सपना,33 साल में टीम इंडिया (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Sri Lanka Test 2026: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में एक नए चेहरे को मौका मिला है, मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर सारांश जैन (Who is Saransh Jain?)। पहली पार सारांश को भारतीय टीम मे मौका मिला और यह सिलेक्शन घरेलू क्रिकेट में एक दशक से अधिक समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन और धैर्य का पुरस्कार माना जा रहा है।
कौन हैं सारांश जैन?
31 मार्च 1993 को इंदौर जन्मे सारांश जैन बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने 2014 में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से मध्य प्रदेश के लिए लगातार खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया।