Advertisement

IPL 2020 Auction : डेल स्टेन को किसी ने नहीं खरीदा लेकिन जयदेव उनादकट 3 करोड़ रूपये में बिके !

19 दिसंबर। डेल स्टेन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। किसी ने भी नहीं दिखाई खरीदने में दिलचस्पी। डेव स्टेन की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थी। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय भी अनसोल्ड रहे। वहीं जयदेव उनादकट (बेस प्राइस 1 करोड़)...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 19, 2019 • 17:03 PM
IPL 2020 Auction : डेल स्टेन को किसी ने नहीं खरीदा लेकिन जयदेव उनादकट  3 करोड़ रूपये में बिके ! Imag
IPL 2020 Auction : डेल स्टेन को किसी ने नहीं खरीदा लेकिन जयदेव उनादकट 3 करोड़ रूपये में बिके ! Imag (twitter)
Advertisement

19 दिसंबर। डेल स्टेन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। किसी ने भी नहीं दिखाई खरीदने में दिलचस्पी। डेव स्टेन की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थी। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय भी अनसोल्ड रहे।

वहीं जयदेव उनादकट (बेस प्राइस 1 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बोली लगाना शुरू किया। आखिर में 3 करोड़ रूपये में राजस्थान ने खरीदने में सफलता पाई।

Trending


आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल और पैट कमिस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस कें लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई।

इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2020