Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईपीएल 2021 - दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने पिछले सीजन के

IANS News
By IANS News April 21, 2021 • 11:28 AM
Advertisement

मुंबई के लिए जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 137 रनों पर रोक लिया।

मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिश्रा के अलावा आवेश खान ने दो विकेट लिए जबकि ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस और कैगिसो रबादा ने एक-एक विकेट लिया।

Trending


इससे पहले, मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्विंटन डी कॉक (1) का विकेट कुल नौ रन के योग पर गंवा दिया। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए।

इसके बाद रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मिश्रा ने उन्हें आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। इसी ओवर में मिश्रा ने नए बल्लेबाज के रूप में उतरे हार्दिक पांड्या को खाता खोले बिना आउट किया। हार्दिक के बाद क्रुणाल पांड्या को ललित ने अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने पांच गेंदें खेल एक रन बनाए।

मुंबई को छठा झटका मिश्रा ने कीरनो पोलार्ड को आउट कर दिया जिन्होंने पांच गेंदें खेल दो रन बनाए। पोलार्ड का विकेट टीम के 84 रन के स्कोर पर गिरा। ईशान किशन ने हालांकि जयंत यादव के साथ मुंबई की पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

यह साझेदारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और मिश्रा ने ईशान को बोल्ड कर आउट किया। ईशान ने 28 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही रबादा ने जयंत को आउट किया। जयंत ने 22 गेंदों पर एक चौके के सहारे 23 रन बनाए।

अंतिम ओवर में आवेश ने राहुल चाहर को आउट किया, जिन्होंने छह गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए। मुंबई की पारी में जसप्रीत बुमराह तीन और ट्रेंट बोल्ट एक रन बनाकर नाबाद रहे।



Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement