MI vs DC: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान शानदार लय में नजर आ रहे थे और इसी का परिचय देते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की गेंद पर इतना जोरदार छक्का मारा की गेंद पवेलियन में बैठीं उनकी पत्नी रितिका की ओर चली गई। रोहित शर्मा के छक्के से भयभीत उनकी पत्नी कुर्सी छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने लंगी।
वहीं पवेलियन में बैठीं अन्य महिलाएं भी रोहित शर्मा के शॉट से काफी प्रभावित दिखी थीं। रोहित ने रबाडा की गेंद पर 95 मीटर लंबा छक्का मारा था। वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
Shot of the tournament thus far@ImRo45 #DCvsMIpic.twitter.com/pPk6724NGz
— VIPER⁴⁵ (@The_Hitman_Era) April 20, 2021