Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई अच्छी खबर, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ ये दिग्गज गेंदबाज

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (20 अप्रैल) को होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिल्स के लिए अच्छी खबर आई है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) फिट हो गए हैं औऱ वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 20, 2021 • 14:20 PM
Cricket Image for IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई अच्छी खबर, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ
Cricket Image for IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई अच्छी खबर, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ (Image Source: BCCI)
Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (20 अप्रैल) को होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिल्स के लिए अच्छी खबर आई है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) फिट हो गए हैं औऱ वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सूत्र ने एएनआई से बातचीत में कहा, “ वह (इशांत) एड़ी में परेशी से जूझ रहे थे, लेकिन वह अब खेलने के लिए तैयार है। हमें चीजें आराम से करनी होगी क्योंकि आगे अभी काफी टूर्नामेंट बाकी है और वह हमारे गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा हैं।”

Trending


दिल्ली ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है। पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले मे स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा और लुकमान मेरिवाला महंगे साबित हुए थे। सिर्फ युवा आवेश खान ही प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। 

अगर मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इशांत खेलते हैं तो यह दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 16 और दिल्ली ने 12 मैच में बाजी मारी है। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो मुंबई को चार और दिल्ली को एक में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमें चार बार भिड़ी थी और सब में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।
 


Cricket Scorecard

Advertisement