आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने लांच की नई जर्सी (Image Source: IANS)
पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लीग के आगामी सीजन (आईपीएल 2026) से पहले अपनी नई जर्सी की झलक दिखाई है।
सीएसके ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें रविवार सुबह 7:07 बजे एक बड़ी घोषणा की बात की गई थी। यह समय और नंबर फ्रेंचाइजी एमएस धोनी से गहराई से जुड़ा हुआ है। सीएसके ने एक शानदार वीडियो जारी किया जिसने फैंस को चौंकाया।
वीडियो ने नए सीजन से पहले सीएसके कैंप में धोनी के आने की पुष्टि की और फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2026 जर्सी की पहली झलक भी दिखाई गई।