वैभव सूर्यवंशी को कम उम्र में कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई: श्रेयसी सिंह (वैभव सूर्यवंशी को कम उम्र में कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई: श्रेयसी सिंह)
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार राज्य क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी है।
श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वैभव सूर्यवंशी को बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बहुत शुभकामना देती हूं। कम उम्र में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह कर सकें, इसके लिए मैं उन्हें शुभकामना देती हूं। मैं उनके कोच को भी बधाई देती हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि बिहार के खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य है कि भारत की ओलंपिक के दल में हमारे राज्य की भागीदारी हो।"