Blair Tickner Replacement In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टिकनर को दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय शरीर पर गेंद लगी थी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन दो खिलाड़ियों के नाम जो कि टिकनर की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
क्रिस्टियन क्लार्क (Kristian Clarke): हैमिल्टन ODI के लिए ब्लेयर टिकनर की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट 25 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क होंगे। ये एक मिडियम फास्ट बॉलर है जो कि न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में क्लार्क ने कुल 8 विकेट चटकाए हैं।
खास बात तो ये है कि क्लार्क न्यूजीलैंड को सिर्फ बॉलिंग ही नहीं, बैटिंग डेप्थ भी दे सकते हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। क्लार्क ने 35 लिस्ट ए मैचों में 63 विकेट चकटाए हैं और लगभग 26 की औसत से 1291 रन जोड़े हैं। क्लार्क के बैट से 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी निकली हैं।