Mohammad Saleem Bowled Brian Bennett Video: अफगानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) अपनी तेज तर्रार और लहराती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही करके दिखाया है। सलीम ने शारजाह टेस्ट (AFG vs ZIM 1st Test) के पांचवें दिन जिम्बाब्वे के कैप्टन ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) को शानदार इनस्विंगर से बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना जिम्बाब्वे की दूसरी पारी के 43वें ओवर में घटी। ब्रायन बेनेट, जिन्होंने पहली पारी में 128 रन ठोके थे, वो दूसरी पारी में भी 58 रन बना चुके थे। ऐसे में मोहम्मद सलीम ने उन्हें अपनी इस्विंगर से चौंकाने का फैसला किया। सलीम ने अपना तीसरा गेंद गुथ लेंथ पर फेंका जो कि पिच से टकराकर बेनेट की तरफ अंदर की ओर आया।
इसी मौके पर बेनेट के होश उड़ गए। उन्होंने गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए। सलीम का गेंद बेनेट के बैट और पैड के बीच से निकला और सीधा स्टंप्स से टकराया। तो ऐसे बेनेट बोल्ड हुए। Afghanistan Cricket Board ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।