Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: खराब शुरुआत के बावजूद राजस्थान ने दिया बैंगलोर को 178 रनों का टारगेट, इन खिलाड़ियों ने दिखाई बेहतरीन बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 178 रनों पर सीमित कर दिया। राजस्थान ने टॉस...

IANS News
By IANS News April 22, 2021 • 21:58 PM
Advertisement

कप्तान संजू सैमसन (21) ने अपनी टीम की मुश्किलें रहने की पूरी कोशिश की लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें 45 के कुल योग पर ग्लैन मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर राजस्थान को चौथा झटका दिया।

इसके बाद शिवम दुबे (46 रन, 32 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) और रियान पराग (25 रन, 16 गेंद, 4 चौके) ने सम्भलकर खेलते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पराग 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल का शिकार हुए।

Trending


पराग ने 16 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए। उनका विकेट 109 के कुल योग पर गिरा। दुबे का साथ देने राहुल तेवतिया आए। लगा कि दोनों मिलकर स्कोर को मजबूती देंगे लेकिन 133 के कुल योग पर दुबे आउट हो गए। दुबे को केन ने मैक्सवेल के हाथों कैच कराया।

राहुल तेवतिया (40 रन, 23 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने इसके बाद खुलकर तेवर दिखाए लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस (10) कुछ खास नहीं कर सके। दोनों का विकेट 170 के कुल योग पर गिरा। इसी योग पर चेतन सकारिया (0) भी आउट हुए।



Cricket Scorecard

Advertisement