Advertisement
Advertisement
Advertisement

INDvsSL:  दिनेश चांदीमल ने रचा इतिहास, 10वां टेस्ट शतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

4 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने बड़ा इतिहास रच दिया। चांदीमल ने भारत के खिलाफ पहली पारी में अपने करियर का दसवां

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 04, 2017 • 15:41 PM
 Dinesh Chandimal becomes Fastest Sri Lankan player to hit 10th Test century
Dinesh Chandimal becomes Fastest Sri Lankan player to hit 10th Test century ()
Advertisement

4 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने बड़ा इतिहास रच दिया। चांदीमल ने भारत के खिलाफ पहली पारी में अपने करियर का दसवां टेस्ट शतक पूरा किया। वह सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। 

चांदीमल ने 80 पारियों में अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के लिए सबसे तेज 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Trending


उनसे पहले ये कीर्तिमान थिलन समरवीरा के नाम था, जिन्होंने 10 शतक मारने के लिए 84 पारियां खेली थी।  महान बल्लेबाज महेला जयवर्धन ने 86 पारी, तिलकरत्ने दिलशान ने 91 पारी और मार्वन अट्टापट्टू ने 97 पारियों में ये कारनामा किया था। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 131 रनों के साथ करने वाली श्रीलंका को मैथ्यूज और चंडीमल ने खराब स्थिति से बाहर निकालते हुए पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया और मेहमान टीम के खाते में 61 रनों का इजाफा किया। दूसरे सत्र में श्रीलंका ने 78 रन जोड़े। खबर लिखे जाने तक चांदीमल नाबाद 117 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement