Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेन स्टोक्स आईपीएल 2020 में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे यूईए, कहां दुबई काफी गर्म है

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल-13 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। वह शुरुआती कुछ मैचों में न रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। इससे पहले हालांकि वो छह दिन के क्वारंटन पीरियड से...

Advertisement
Ben Stokes
Ben Stokes (Image Credit: Twitter)
IANS News
By IANS News
Oct 04, 2020 • 02:23 PM

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल-13 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। वह शुरुआती कुछ मैचों में न रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। इससे पहले हालांकि वो छह दिन के क्वारंटन पीरियड से गुजरेंगे।

IANS News
By IANS News
October 04, 2020 • 02:23 PM

स्टोक्स ने अपने दुबई पहुंचने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी जिसके साथ लिखा, "दुबई काफी गर्म है।"

Trending

स्टोक्स ने अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में से बीच में अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि वह न्यूजीलैंड में अपने पिता के पास गए थे जिनकी तबीयत खराब थी। इसी कारण वे ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज भी नहीं खेले।

स्टोक्स के आने से राजस्थान को मजबूती मिलेगी। राजस्थान ने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें सो दो में उसे जीत और दो में हार मिली है। खबरों के अनुसार पर 14 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 

Advertisement

Advertisement