Colombo: Pakistan vs Namibia – ICC Men's T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद सामने आया है। बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी जब टी20 विश्व कप के लिए चुने गए थे, तब वे पूरी तरह फिट नहीं थे।
इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की। पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, विश्व कप के बाद जब बाबर की जांच हुई तो उनकी चोट पहले बताई गई तुलना में ज्यादा गंभीर पाई गई। इसी वजह से उन्होंने नेशनल टी20 कप में नहीं खेलने का फैसला लिया। वहीं, फखर जमान भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे।