Advertisement
Advertisement
Advertisement

OMG बेन स्टोक्स इस टीम के लिए खेलेगें, आई ये बड़ी खबर

क्राइस्टचर्च, 30 नवंबर | विवादों में घिरे इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स गुरुवार को न्यूजीलैंड की घरेलू टीम कैंटेबरी क्रिकेट संघ से विदेशी खिलाड़ी के रूप में जुड़ गए हैं। स्टोक्स को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट संघ (ईसीबी) ने

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat November 30, 2017 • 18:16 PM
बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ()
Advertisement

क्राइस्टचर्च, 30 नवंबर | विवादों में घिरे इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स गुरुवार को न्यूजीलैंड की घरेलू टीम कैंटेबरी क्रिकेट संघ से विदेशी खिलाड़ी के रूप में जुड़ गए हैं। स्टोक्स को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट संघ (ईसीबी) ने घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी थी। वह कैंटेबरी से फोर्ड ट्रॉफी में रविवार को ओटागो के खिलाफ खेलेंगे। 

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

कैंटेबरी के कोच गैरी स्टीड ने कहा, "बेन स्टोक्स हमारी टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय अनुभव लेकर आएंगे जो ड्रेसिंग रूम में हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद होगा। वह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में भी गहराई लेकर आएंगे जो हमारे कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से प्रभावित हुआ है। साथ ही उनके आने से हमारे बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।"

Trending


PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

स्टोक्स को ब्रिस्टल में नाइट क्लब में हुए विवाद के कारण टीम से बाहर कर दिया था। वह इसी कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। एवोन और सोमरसेट पुलिस की जांच खत्म न होने तक स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।  पुलिस ने बुधवार को कहा है कि उसने अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी है और मामले को अब क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) की तरफ बढ़ दिया है। 


Cricket Scorecard

Advertisement