SA vs AUS ODI: तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, एलिस और डेविस टीम से बाहर (SA vs AUS ODI: तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, एलिस और डेविस टीम से बाहर )
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाली वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस और बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस इंजरी की वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।
नाथन एलिस को साइड स्ट्रेन की वजह से आखिरी वनडे से बाहर होना पड़ा है, जबकि जोएल डेविस दूसरे वनडे में सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग करते समय हुए हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
एलिस रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में चार ओवर की गेंदबाजी के बाद ही इंजर्ड हो गए थे और अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके थे। ऑस्ट्रेलिया को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने 365 रन बनाए थे।