Virat Kohli Builds His Ultimate ODI Batter: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज़ को तैयार किया है। उन्होंने दुनियाभर के सात महान बल्लेबाज़ों की खूबियां को मिलाकर ये बल्लेबाज़ बनाया है। विराट ने 'God of Cricket' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल (Chris Gayle) की खूबियां भी अपने बल्लेबाज़ को दी है।
विराट ने सबसे पहले अपने Ultimate ODI Batter के लिए महान सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव शॉट और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा के कवर ड्राइव शॉट को चुना। ध्यान दें कि विराट, सचिन के बड़े फैन रहे हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट खुद कवर ड्राइव खेलने वाले दुनियाभर के महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं, लेकिन उन्हें खुद के ऊपर कुमार संगाकारा को रखा है।
इसके बाद विराट ने दो और भारतीय खिलाड़ियों की खूबियां अपने अल्टीमेट बल्लेबाज़ को दी। उन्होंने राहुल द्रविड़ के फ्लिक शॉट और वीरेंद्र सहवाग के कट शॉट को चुना। बात करें अगर स्वीप शॉट की तो इसके लिए विराट की पसंद ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन रहे। आखिर में विराट ने क्रिस गेल की छक्के मारने की काबिलियत और फिर एबी डी विलियर्स की विकेटों के बीच दौड़ने की काबिलियत को अपनी पहली पसंद बताकर अपना Ultimate ODI Batter पूरा किया।