Former Australian cricketer Bob Holland dies aged 70 ()
सिडनी, 18 सितम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बॉब हॉलैंड का रविवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। एक स्तरीय लेग स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले हॉलैंड ने 1984 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेला था। उस समय उनकी उम्र 38 साल थी। वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।
इस साल मार्च में हॉलैंड के ब्रेन कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। बीते सप्ताह वह गिर गए थे और इस कारण उनकी पसलियां टूट गई थीं। न्यूकैसल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें
बीते शुक्रवार को हॉलैंड ने पूर्व टेस्ट कप्तान मार्क टेलर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की थी।