Advertisement
Advertisement
Advertisement

SA के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इसे बताया दुनिया का बेस्ट फिनिशर

जोहान्सबर्ग, 17 अप्रैल | साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशर के तौर पर देखते हैं। डु प्लेसिस ने कहा कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 17, 2020 • 13:24 PM
Faf Du Plessis
Faf Du Plessis (IANS)
Advertisement

जोहान्सबर्ग, 17 अप्रैल | साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशर के तौर पर देखते हैं। डु प्लेसिस ने कहा कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली गई धोनी की पारी उनकी योग्यता बताती है।

डु प्लेसिस आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हैं।

Trending


डु प्लेसिस ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, "धोनी जाहिर तौर पर शुरुआत से ही टीम का हिस्सा हैं, लेकिन मैं उन्हें खेल के बेस्ट फिनिशर के तौर पर देखता हूं। मैंने उन्हें पारी बनाते हुए और वह कैसे मैच खत्म करते हैं, ऐसा करते हुए देखा है।"

उन्होंने कहा, "पिछले साल बेंगलुरू के खिलाफ, मुझे लगता कि हमारा स्कोर 60-6 या 7 था। हम 90 तक ऑल आउट हो जाते। इस समय वो मैदान पर थे और उन्होंने दबाव को काफी अच्छे से संभाल लिया था। इसके बाद उन्होंने ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने शुरू किए। वह जो छक्के मार रहे वो अधिकतर मैदान के बाहर जा रहे थे। उन्होंने 40 गेंदों पर 87 रन बनाए।"

धोनी की इस पारी के बाद भी हालांकि चेन्नई मैच हार गई थी।
 


Cricket Scorecard

Advertisement