AUS W vs IND W: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चुनी गेंदबाजी,प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार (1 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीसर और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में टीनएजर लुसी हैमिल्टन डेब्यू कर रही हैं। वहीं दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली के वनडे करियर का यह आखिरी मुकाबला है।
भारत की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर को आराम दिया गया है। उनकी जगह हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर और स्नेह राणा प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।