AUS W vs IND W: हीली और मूनी ने जड़े शतक, ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 410 रनों का लक्ष्य
कप्तान एलिसा हीली और बैथ मूनी की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (1 मार्च) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीसरे औऱ आखिरी वनडे में भारत को जीत के लिए 410 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी…
कप्तान एलिसा हीली और बैथ मूनी की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (1 मार्च) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीसरे औऱ आखिरी वनडे में भारत को जीत के लिए 410 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
अपने करियर का आखिरी मैच खेल रही हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 98 गेंदों में 158 रन की पारी खेली, जिसमें 27 चौके औऱ 2 छ्क्के जड़े। यह किसी महिला क्रिकेटर द्वारा आखिरी वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
मूनी ने 84 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं जोर्जिया वॉल ने 52 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए।
भारत के लिए श्री चऱणी और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर, केशवी गौतम औऱ दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।