T20WC 2026, Super 8: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी; बाबर आज़म समेत हुए टीम में ये बदलाव
T20 World Cup 2026 Super 8, Sri Lanka vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 10वां मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले…
T20 World Cup 2026 Super 8, Sri Lanka vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 10वां मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
गौरतलब है कि श्रीलंका पहले ही सुपर-8 के शुरुआती दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की टिकट पानी है तो न्यूजीलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलते हुए बड़े अंतर से ये मुकाबला जीतना होगा।
टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।