अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने गुरूवार (19 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में मिली 82 रन की बड़ी जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड विदा हो रहे हेड कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) को समर्पित किया।
जादरान ने इस मुकाबले में 56 गेंदों में नाबाद 95 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के जड़े, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट गवाकर 118 रन ही बना सकी। जिसमें मोहम्मद नबी ने 7 रन देकर 4 विकेट औऱ कप्तान राशिद खान ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।
मैच के बाद जादरान ने का, “ मैंने इसका पूरा आनंद लिया। पहले दो पारियों में मैं उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पाया, जितनी मुझसे उम्मीद थी। मैं अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना चाहता था और सच में खेल का मज़ा लिया। दबाव था, और वह हमेशा रहता है। मैं खुद को दबाव वाली परिस्थितियों में रखना चाहता हूं और उसका आनंद लेना चाहता हूँ। मेरा इरादा सकारात्मक क्रिकेट खेलने का था, स्ट्राइक रोटेट करने का और खराब गेंदों को सज़ा देने का। साझेदारियां बनाना चाहता था, और मैंने वही किया।”