'एंटी-करप्शन कोड' के तहत ICC ने वेस्टइंडीज के जेवन सियरल्स समेत 3 को किया निलंबित (Image Source: IANS)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड (भ्रष्टाचार रोधी नीति) के तहत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ग्रिफिथ पर सख्त कार्रवाई की है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, "तीनों लोगों पर 'बिम10' टूर्नामेंट 2023/24 से जुड़े आरोप हैं, जो क्रिकेट वेस्टइंडीज एंटी-करप्शन कोड के दायरे में आता है। इसके अलावा, ग्रिफिथ पर अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुड़ा एक आरोप है जो आईसीसी एंटी-करप्शन कोड के दायरे में आता है।"
आईसीसी ने कहा कि तीनों को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट से कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, गवर्निंग बॉडी ने आरोपों का जवाब देने के लिए 11 मार्च, 2026 से 14 दिन का समय दिया है।