Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस दशक की आईसीसी टी-20 टीम का ऐलान, धोनी को चुना गया कप्तान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी पुरुषों की टी-20 टीम का कप्तान चुना है। इस टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी हैं।

IANS News
By IANS News December 27, 2020 • 17:21 PM
Image of Cricket ICC T-20 Team Of The Decade
Image of Cricket ICC T-20 Team Of The Decade (ICC T-20 Team Of The Decade)
Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी पुरुषों की टी-20 टीम का कप्तान चुना है। इस टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स और वेस्टइंडीज से केरन पोलार्ड के अलावा क्रिस गेल को इस टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टीम में इकलौते स्पिनर हैं।

Trending


गौरतलब है कि धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, केरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement